top of page
Writer's pictureNews Writer

3 अधिकारी निलंबित, 81 कर्मचारियों को नोटिस, 9 का वेतन काटा, 2 की सेवा समाप्त


भोपाल। मध्य प्रदेश में लापरवाही पर मुरैना में नायब तहसीलदार, सिवनी में कृषि विकास अधिकारी और दमोह में जनशिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वही बड़वानी 52 BLO, सीहोर में 2 कर्मचारियों और धार में 27 प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा सागर में CMHO समेत 8 अधिकारियों का वेतन काटा और सीहोर में 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया है।इधर, शाजापर और छतरपुर में 2 पंचायत प्रधान की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।मुरैना में अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में नायब तहसीलदार प्रदीप केन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाही कलेक्टर मुरैना के प्रस्ताव पर चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना ने की है। निलंबन अवधि में नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर मुरैना रहेगा, निलंबन अवधि में इन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

सिवनी में उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ ने CM Helpline एल-1 की शिकायतों को अटेन्ड नहीं करने के कारण BS गौड, कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड घंसौर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी किया गया है। उप संचालक कृषि द्वारा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समय पर सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों को अटेन्ड करने एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है।दमोह में जनशिक्षा केन्द्र मड़ियादो द्वारा अधीनस्थ शालाओं की सतत मॉनीटरिंग नहीं किये जाने से वहां पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 की तैयारियों के लिए आवश्यक गतिविधियं शून्य परिलक्षित हुई जिस पर जिला शिक्षा केन्द्र से संबंधित जनशिक्षक प्रकाश नारायण पांडे को नोटिस जारी किया गया है और प्रस्तुत जबाव से संतुष्ट ना होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी आदेशानुसार निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बटियागढ़ होगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में घोर लापरवाही बरतने पर कलस्टर प्रभारी रमा वासनिक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार स्ट्रीट वेंडर योजना में धीमी प्रगति के चलते कल्पना खापर्डे को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक अन्य कलस्टर प्रभारी बीएल पंसोरिया को अपने कलस्टर में भ्रमण नही करने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए है।

2 पंचायत प्रधान पद से पृथक

शाजापुर कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी दिनेश जैन द्वारा जनपद पंचायत कालापीपल ग्राम पंचायत आगखेड़ी प्रधान सुनीताबाई पति सुरेश कुमार को पदेन कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत प्रधान के पद से पृथक कर दिया गया है। सरपंच पद का कार्यकाल पूर्ण होने से वर्तमान में सरपंच को ग्राम पंचायत की प्रशासकीय समिति का प्रधान नियुक्त किया गया है, एवं पंचायत राज संचालनालय भोपाल के परिपत्र द्वारा कलेक्टर को विहित प्राधिकारी बनाया गया है।

1 view0 comments

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page