top of page
Writer's pictureNews Writer

61 साल बाद जबलपुर में होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन


जबलपुर। जबलपुर में 61 साल बाद फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। 24 से 26 दिसंबर को जबलपुर में विद्यार्थी परिषद के देशभर से पदाधिकारी अधिवेशन में शामिल होंगे। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय सिविल लाइन में यह अधिवेशन होगा। इसकी तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों का जबलपुर पहुंचना प्रारंभ हो गया है। राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिद्वार्थ यादव ने बताया कि अखिल भारतीय पदाधिकारी इस अधिवेशन में शामिल होंगे। इसे भव्य स्वरूप देने के लिए रानी दुर्गावती नगर के नाम से अस्थायी नगर बसाया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग स्थानों से आने वाले विद्यlर्थी और पदाधिकारी ठहरेंगे।

महानगर मंत्री माखन शर्मा ने बताया कि 61 साल पहले यातायात थाने के करीब सहकारिता बैंक की नव निर्मित इमारत में यह अधिवेशन किया गया था। उस वक्त स्वर्गीय पं. कुंजीलाल दुबे ने अध्यक्षता की थी। अधिवेशन में करीब 110 लोग आए थे। उस वक्त ठहरने का इंतजाम नहीं था इसलिए एक-दूसरे के घरों में पदाधिकारियों को ठहराया गया था।

देश के नामी चेहरे हो सकते हैं शामिल

राष्ट्रीय अधिवेशन में अतिथि के रूप में प्रसिद्व चेहरों को लाने का प्रयास संगठन स्तर पर किया जा रहा है। इसमें ओलंपिक पद विजेता नीरज चोपड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य करने वाली हस्तियों को आमंत्रण दिया जा रहा है। फिलहाल सिविल लाइन में अधिवेशन के लिए अस्थाई कार्यालय खोला गया है जहां पदाधिकारियों इससे जुड़ी रणनीति बनाने में जुटे रहते हैं।


देश के नामी चेहरे हो सकते हैं शामिल

राष्ट्रीय अधिवेशन में अतिथि के रूप में प्रसिद्व चेहरों को लाने का प्रयास संगठन स्तर पर किया जा रहा है। इसमें ओलंपिक पद विजेता नीरज चोपड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य करने वाली हस्तियों को आमंत्रण दिया जा रहा है। फिलहाल सिविल लाइन में अधिवेशन के लिए अस्थाई कार्यालय खोला गया है जहां पदाधिकारियों इससे जुड़ी रणनीति बनाने में जुटे रहते हैं। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 49 वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक रांची झारखंड में हुई। जहां पंजाबी महासंघ की ओर से नितिन भाटिया को सर्वसम्मति से 12 राज्यों से आए क्षेत्रीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। मंगलवार को नियुक्ति के पश्चात नितिन भाटिया जबलपुर पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान धनबाद (झारखंड)से अमीता भाटिया जी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। स्टेशन पर स्वागत करने वालों में पंजाबी महासंघ जबलपुर के इंद्र मोहन भाटिया , राजेश भाटिया , निखिल पाहवा,प्रवीण गुलाटी , रिंकू विज , अरविंद नैय्यर,सुरिंदर सिंह (बाबा भैया) भाई अमन शर्मा,कौशल सूरी, जोगेश भाटिया,अतुल अरोरा , संजय चड्डा, अरविंद आहूजा,आशीष कपूर समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।

1 view0 comments

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page