इन 5 हेल्दी फूड्स को खाली पेट खाना हो सकता है खतरनाक, बचकर रहें
- News Writer
- Oct 23, 2021
- 1 min read

Foods to Avoid on an Empty Stomach: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए अक्सर डॉक्टर सुबह हेल्दी नाश्ता करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार हेल्दी नजर आने वाली कुछ चीजें अगर नाश्ते में खाली पेट खा ली जाएं तो सेहत को फायदा होने की जगह नुकसान होने लगता है और आप जाने-अनजाने ही कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 चीजें जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
दही- सेहत के लिए दही का सेवन करना अच्छा माना गया है। लेकिन खाली पेट दही खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, दही सुबह खाली पेट खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।
नाशपाती - नाशपाती में क्रूड फाइबर होता है, जो सुबह खाली पेट खाने पर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
टमाटर खाली पेट टमाटर का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। खाली पेट टमाटर का सेवन पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।
खीरा- खाली पेट सुबह खीरे का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति को दिल की समस्याएं या फिर पेट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
खट्टे फल- कभी भी खाली पेट खट्टे और फाइबर से भरपूर फल जैसे अमरूद और संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के फलों में फ्रक्टोज और फाइबर की प्रचूर मात्रा होती है जो पेट की सेहत के लिए ठीक नहीं होती है।
Comments