top of page
Writer's pictureNews Writer

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि जजों पर बढ़ते हमले न्यायपालिका के लिए गंभीर चिंता का विषय


मुंबई-दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की तर्ज पर जबलपुर में भी घर-घर एलपीजी पहुंचेगा। जबलपुर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के तहत हर घर में एलीजी गैस पाइप-लाइन से पहुंचाई जाएगी। वहीं होटल, उद्योग और वाहनों के लिए भी गैस उपलब्ध होगी। इसके लिए नागपुर-जबलपुर का कार्य आवंटन हो गया है। ये जानकारी गेल इंडिया के डायरेक्अर सीए अखिलेश जैन ने दी। भारत सरकार के महारत्न उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड की दिल्ली में हुई पहली बोर्ड बैठक में शहर से नवनियुक्त स्वतंत्र निदेशक सीए अखिलेश जैन शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जबलपुर में दो साल में ये सपना पूरा जाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी उन्होंने नई दिल्ली में मुलाकात की और कई विषयाें पर विस्तार से चर्चा की।

दिसंबर 2023 तक जबलपुर में शुरू होगी सुविधा

इसी चर्चा में जबलपुर में भी गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर बात हुई। केंद्रीय मंत्री द्वारा बताया गया कि मुंबई नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन मई 2023 तक जबलपुर तक पहुंच जाएगी। इस लाइन से गैस आपूर्ति दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाएगी। गैस पाइप लाइन के पूरा हो जाने के बाद लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिल सकेगी।

2 views0 comments

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação
bottom of page