जबलपुर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को मिली विकास कार्यो की सौगात ।
- devanshbharatnews
- Oct 19, 2024
- 1 min read

जबलपुर - जबलपुर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को आज विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा विकास कार्यो की कई सौगातें दी गई। उन्होंने एक करोड़ रूपये के लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कभी कोई धन राशि की कमि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को और बेहतर एवं विकसित सुविधाए दी जायेगी वहीं बुनियादी सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी कराई जायेगी। इसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास जारी है।

विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के दौरान उन्होंने बताया कि केंट विधानसभा अंतर्गत रॉंझी के अंबेडकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड तथा सुदर्शन वार्ड में एक करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन तथा जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका लोकार्पण किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, मंडल प्रभारी पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया, निशांत झरिया, संतोषी ठाकुर तथा दशरथ रजक, आलोक मित्र, पिंकू गुप्ता, दशरथ पटेल, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, दीपचंद गुप्ता, सुरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
Commenti