google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

दीपावली पर्व पर संस्कार पब्लिक स्कूल में रंगोली दिया थाली सजावट प्रतियोगिता आयोजित


शहपुरा - दीपावली पर्व पर संस्कार पब्लिक स्कूल में रंगोली दिया थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 1 से 10 की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुंदर रंगोली बनाई। दिवाली के अवसर पर स्कूल में रंगोली और दीया सजाने की प्रतियोगिता प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। यह आयोजन छात्रों को सांस्कृतिक उत्सवों से जोड़ने में मदद करता है। छात्र विभिन्न रंगों और डिज़ाइनों के साथ सुंदर रंगोली बनाते हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यह आयोजन विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन के द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है, जो छात्रों को प्रेरित करता है और उनकी कला के प्रति रुचि को और बढ़ाता है। इस आयोजन ने न केवल कला को बढ़ावा दिया, बल्कि आज के परिवेश में लोगों को एक नया संदेश एवं भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी समर्पित किया, जो रंगोली में निहित है। सभी छात्राओं ने अपनी-अपनी रंगोलियाँ बनाने में काफी उत्साह दिखाया और एक-दूसरे की कृतियों की सराहना की।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉक्टर सीवी रमन हाउस पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में रविंद्र नाथ टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रंगोली प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप से प्रथम स्थान समीक्षा साहू कक्षा चौथी द्वितीय स्थान सान्वी साहू कक्षा दूसरी एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी बैगा कक्षा चौथी सीनियर ग्रुप से प्रथम स्थान पर संस्कृति झारिया द्वितीय स्थान पर लतिका बरमैया एवं तृतीय स्थान पूर्णिमा तिलगाम दिया थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संस्कृति झारिया कक्षा आठवी द्वितीय स्थान अनाया मरावी कक्षा तीसरी स्थान पर जिज्ञासा सलामे कक्षा पांचवी एवं इसिता रजक कक्षा 9वी ने प्राप्त किया प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में आशीष गौतम, हेमलता झरिया, पूनम श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक ग्रुप से हेमलता झारिया के द्वारा समस्त प्रतिभागी छात्राओं को पेंटिंग कलर, पेंसिल, पेन से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार से प्राचार्य सविता झारिया समस्त छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक हर्षउल्लास के साथ साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। प्राधानाध्यापक आर. एल. चंद्रा , खेलन झरिया, दिनेश कुमार गौतम , सिद्धार्थ उपाध्याय , पूनम श्रीवास, अंजलि साहू, कीर्ति साहू, तनु बरमैया, मीनाक्षी माधवी, ममता रानी सेंगर , श्वेता झरिया, एकता गुप्ता, वैशाली गुप्ता , सुषमा बरमैया, अंकिता झारिया सरिता साहू , बॉबी यादव, फूलबाई झारिया एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


शाहपुरा से लीलाराम साहू की रिपोर्ट

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page