top of page
Writer's pictureNews Writer

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान



1. शिवराज सिंह को 18 साल बाद याद आए आदिवासी

2. आदिवासियों का विकास और सम्मान कांग्रेस पार्टी ने किया

3. प्रधानमंत्री मोदी को नहीं आदिवासियों की कोई जानकारी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा प्रदेश ही नहीं देश के आदिवासियों का विकास और सम्मान कांग्रेस पार्टी ने किया है। अगर भाजपा को आदिवासियों की इतनी ही चिंता थी तो 18 साल बाद शिवराज सिंह चौहान ने क्या किया। आज 18 साल बाद शिवराज सिंह चौहान जाग उठे हैं कि हमारा आदिवासी समाज 1 करोड़ 60 लाख जो मप्र में है वह किस तरह पिछड़ा हुआ है। कमलनाथ ने कहा मोदी जी को आदिवासी समाज के बारे में तो जानकारी ही नहीं है वो किस दुनिया में है किस स्वप्न में है पता नहीं। भोपाल रेलवे स्टेशन के नाम बदले जाने के सवाल पर कलनाथ ने कहा नाम बदलने की, झूठ की राजनीति, इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति करने में भाजपा माहिर है।


2 views0 comments

Kommentare

Mit 0 von 5 Sternen bewertet.
Noch keine Ratings

Rating hinzufügen
bottom of page