top of page
Writer's pictureNews Writer

प्रदेश की सरकार महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनजागरण अभियान


रीवा


हैडिंग - महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनजागरण अभियान


स्लग - पंचायत स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की कारगुजारियों के बारे में बतायेगी पार्टी


रीवा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार महंगी हो रही है. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक जनजागरण अभियान शुरू किया. आज ब्लाक कांग्रेस मऊगंज व यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर केंद्र सरकार की किसान व संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ मऊगंज घुरेहटा से पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा और महंगाई बढ़ाने के साथ जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मऊगंज सुखेन्द्र सिंह व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह व अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला देश,किसान व संविधान विरोधी बताया और कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनहितकारी योजनाओं को गिनाकर सिर्फ बोट बैंक की राजनीति कर रही वही देश की जनता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के कारण महंगाई की मार झेल रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन उनकी भी उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतरी।

पार्टी इस जनजागरण के जरिये पंचायत स्तर पर जायेगी और मोदी सरकार व शिवराज सरकार के कारगुजारियों के बारे में बतायेगी.


2 views0 comments

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page