top of page
Writer's pictureNews Writer

बहू ने बनाएं ससुर के साथ अवैध संबंध सास के मना करने पर सास को उतारा बहू ने मौत के घाट


फुलकाहा (अररिया)। अररिया के नरपतगंज प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में शुक्रवार की रात पुत्रवधु डोमनी देवी ने दबिया से प्रहार कर सास रुकमणी देवी की हत्या कर दी गई।

घटना के बाद मृतका के मायके वालों की सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वालों को सुपुर्द कर दिया है। यह घटना फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 की है। मृतका के पति जगदीश राम और बहू डोमनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है ससुर के साथ अवैध संबंध के विरोध करने पर बहू ने सास की हत्‍या की है। नरपतगंज पुलिस ने बहू डोमिनी देवी एवं ससुर जगदीश राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। फारबिसगंज एसडीपीओ राम पुकार स‍िंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजन व स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना पहुंचकर गिरफ्तार किए गए आरोपित ससुर व बहू से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ किया।


कहा जा रहा है कि जगदीश राम व उसकी बहू डोमनी देवी में अवैध संबंध था। इसका जगदीश राम की पत्नी रुकमनी देवी विरोध करती थी। इस बात को लेकर रोज विवाद होता था। मारपीट भी होती थी। शुक्रवार की रात जगदीश राम गांव में ही भोज खाने के लिए गए थे। बहू ने सोए अवस्था में सास रुकमणी देवी को दबीया से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसकी मौत वहीं हो गई।


घटना के बाद जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया।


मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार ससुर व बहू को जेल भेज दिया गया गया है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया है।

2 views0 comments

Kommentare

Mit 0 von 5 Sternen bewertet.
Noch keine Ratings

Rating hinzufügen
bottom of page