top of page
Writer's picturedevanshbharatnews

बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज में "सर्वे ऑफ़ इंडिया" की वर्कशॉप का आयोजन

जबलपुर। बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के तत्त्वावधान में "सर्वे ऑफ़ इंडिया" की वर्कशॉप "सर्वे ऑफ़ जिओ-स्पेशिअल डाटा, डेमोंस्ट्रेशन ऑफ़ जी.आई.एस. डाटा & सर्वे इंस्ट्रूमेंट्स & प्रोडक्ट्स" का महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस आयोजन में सिविल इंजीनियरिंग के समस्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एमपीजीडी सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक श्री नितिन जोशी, ऑफिसर सर्वेयर श्री सुनील दुबे एवं श्री प्रवीण दुबे और अन्य प्रतिनिधियों ने भू-स्थानिक डेटा और जीआईएस प्रौद्योगिकियों की दुनिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। लाइव डेमो से लेकर नवीनतम सर्वेक्षण उपकरणों के साथ प्रतिभागियों ने ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव दोनों प्राप्त किए। ग्लोबल ग्रुप के अध्यक्ष श्री सौरभ बड़ेरिया ने विद्यार्थीयों को इससे लाभान्वित होकर अपनी टेक्निकल स्किल्स को बढ़ाने हेतु सन्देश दिया गया, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री, सीनियर एच आर हेड डॉ. निहारिका यादव एवं रजिस्ट्रार प्रो. पूर्णानंद दुबे ने भी इस आयोजन में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। यह सफलं आयोजन सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष तिवारी एवं प्रो. वैभव हूँका, डॉ. पार्थ वर्मा, डॉ. अरुण खरे, प्रो. गुरुशरण मिश्रा के सहयोग से सम्पन हुआ।

सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने अपने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किए और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही सर्वे इंस्ट्रूमेंट्स एवं प्रोडक्ट्स एवं एच.डी. कैमरा से लेस आधुनिक ड्रोन से सर्वे करने का डेमोस्ट्रेशन दिया। इस अवसर पर कॉलेज के महाविद्यालय शिक्षण स्टाफ ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को भविष्य की चुनौतियों एवं नवीनतम सर्वे तकनीक के बारे में बताते हुए मार्गदर्शन दिया, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय रहा।

8 views0 comments

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page