top of page
Writer's pictureNews Writer

राज्यपाल की मौजूदगी से जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर और निगम ने लोगों को किया रेन बसेरों में शिफ्ट


जबलपुर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे हैं। अब जब महामहिम राज्यपाल शहर में है तो निगम कमिश्नर और जिला कलेक्टर एक्शन मोड में नजर आ रहेे हैं।

राज्यपाल के जबलपुर पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर जबलपुर शहर में घूम कर कानून व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। इसी क्रम में उन्होंने कड़कड़ाती ठंड में जबलपुर की सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर लोगों को रेन बसेरों में पहुंचाया।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के साथ नगर निगम कमिश्नर ने जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट करवाया। बता दे कि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों की तरह जबलपुर में भी इन दिनों रह रह कर हो रही बारिश के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी के चलते नगर निगम कमिश्नर कलेक्टर अपनी टीम के साथ देर रात कचहरी वाले बाबा की दरगाह, हाईकोर्ट के आसपास मालगोदाम चौक एवं इंदिरा मार्केट के पास कड़कड़ाती ठंड में सड़क किनारे सो रहे लोगों के पास पहुंचे और उन्हें गोकुलदास धर्मशाला और अन्य रेन बसेरों में शिफ्ट करवाया।

कुछ लोग इसे राज्यपाल के शहर में होने का असर भी मान रहे हैं, लेकिन जैसे भी हो यह उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो इस ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए जबलपुर आए हैं।


1 view0 comments

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page