सारेगामा पा की विनर व इंडिया गौट टैलेंट की फस्ट रनर अप इशिता विश्वकर्मा का जबलपुर में भव्य स्वागत
- News Writer
- Apr 19, 2022
- 2 min read

जबलपुर। पूरे देश दुनिया मे अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली जबलपुर संस्कारधानी की बेटी इशिता विश्वकर्मा ने सोनी टीवी में प्रसारित होने वाला इंडिया गौट टैलेंट शो में अपनी गायिका का लोहा मनवाते हुए फस्ट रनर अप का खिताब जीतने के बाद गृह नगर जबलपुर पहुँची गायिका इशिता विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
वही जबलपुर पहुँचने के बाद भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल ने इशिता विश्वकर्मा का स्वागत किया जहा इशिता विश्वकर्मा ने कहा की माँ नर्मदा के आंचल में बसे जबलपुर का प्यार उन्हें मिला जिसके कारण वह इस मुकाम पर पहुँची है, उन्होंने बताया की इंडिया गौट टैलेंट में काफी टफ कॉम्पिटिशन था लेकिन लोगो का प्यार और सप्पोर्ट के कारण पीछे मुड़कर नही देखा जिसके कारण आज वह रनरअप बनी।
पिता का साया उठने के बाद भी मानी नही हार
वही सारेगामा पा जितने के बाद इशिता का अगला लक्ष्य कुछ बड़ा करने का था लेकिन इसी बीच उनके पिता का देहांत हो गया,वही इंडिया गौट टैलेंट में उनका उसी समय चयन भी हुआ, उसके बाद असमंजस के बीच उन्होंने अपने पिता का स्वयं दाह संस्कार किया और अपने कैरियर को देखते हुए मुंबई रवाना हो गयी।
माँ के बिना मुकाम नही होता हासिल
वही इशिता ने बताया की उनकी माँ खुद एक सिंगर है जिसके चलते उन्होंने हमेशा उनका सप्पोर्ट किया बिना उनके सपोर्ट के वह यहाँ तक नही पहुँच पाती आज जो कुछ भी है अपनी माँ और गुरु जी के कारण है।
इशिता को छोटी लता से नवाजा गया
इशिता के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी जुबानी में कही जाए तो शो के दौरान उन्हें छोटी लता जी के नाम से पुकारा जाने लगा क्योंकि सभी का मानना था की इशिता लता मंगेशकर की तरह गाती है,ये उपलब्धि मिलना उनके लिए सपने जैसा है।
शो के दौरान फ़िल्म में गाने के लिए हुई कास्ट
वही इशिता ने बताया की उनकी आवाज सुनकर जज मनोज मोहन्तिरी द्वारा उन्हें सीता फ़िल्म में गाने के लिए सिलेक्ट किया गया है जिसमे मुख्य किरदार कंगना राणावत सीता का रोल निभा रही है,
Comentarios